फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: युवकों ने विवादित वीडियो किया पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोशल मीडिया पर एक समुदाय विशेष विरोधी वीडियो डालने के बाद पुलिस ने दो युवकों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस मामले में बड़ी संख्या में लोगों ने थाने पहुंचकर वीडियो को लेकर आक्रोश जताया है। क्षेत्र के समुदाय विशेष के लोग रविवार रात कलियर थाने पहुंचे। लोगों ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि दो युवकों ने एक विवादित वीडियो बनाकर सोशलमीडिया पर पोस्ट की है। वीडियो में मुस्लिम समाज के बारे में गलत और अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया गया है। वीडियो से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। लोगों ने पोस्ट करने वाले दोनों युवकों को जल्द गिरफ्तारी की मांग ही है।
विज्ञापन

उधर, वीडियो पोस्ट को लेकर पुलिस और एलआईयू अलर्ट हो गई है। साथ ही पूरे मामले पर पैनी नजर बनाए हुए है। एसओ जहांगीर अली ने बताया कि इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी उमेश कुमार की तहरीर पर सौरभ उर्फ अमित निवासी हद्दीपुर और शिवांग कश्यप निवासी नागल पलुनी, पिरान कलियर के खिलाफ धार्मिक भावनाओं आहत करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें