फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क खोदने पर भड़के बत्रा समर्थक, कर्मियों को पीटा

Tue, 24 May 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुड़की
विज्ञापन
ख्‍ाुदाइऱ्ई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुड़की। जादूगर रोड पर पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी जा रही सड़क से सोमवार को पूर्व विधायक प्रदीप बत्रा और उनके समर्थक भड़क गए। आरोप है कि उन्होंने सड़क की खुदाई कर रहे एडीबी कर्मियों की पिटाई कर दी। उसके बाद कर्मी काम छोड़कर चलते बने और अधिकारियों को मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब एक बजे जादूगर रोड पर एडीबी कर्मियों की ओर से सड़क की खुदाई की जा रही थी। तभी मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक बत्रा और उनके समर्थकों ने नाराजगी जताई। साथ ही तीन माह पहले सड़क के निर्माण का हवाला भी दिया। आरोप है कि उसके बाद बत्रा समर्थकों ने कर्मियों की पिटाई कर दी। इस पर कर्मियों ने कार्य बंद कर दिया। इस संबंध में प्रदीप बत्रा का कहना है कि एडीबी कर्मी बिना किसी योजना के आए दिन सड़कों की खुदाई कर रहे हैं। इससे आमजन परेशान हैं। दो दिन पहले भी इस संबंध में कर्मियों को अवगत कराया गया था। इसके बावजूद हमारे घर के सामने खुदाई शुरू कर दी। समर्थकों ने इसका विरोध किया और कार्य बंद करा दिया है। मारपीट करने जैसे कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें