फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस ने निकाली श्रीराम मंदिर जन जागरण रैली

विज्ञापन
रुड़की में राम मंदिर निर्माण के लिए निकाली गई जन जागरण रैली निकालते भाजपा व आरएसएस के कार्यकर्ता? - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या में दिव्य एवं भव्य मंदिर बनाने के लिए चलाए जा रहे निधि संग्रह एवं परिवार संपर्क अभियान की जागरूकता के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बाइक रैली निकाली। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान लोग जय श्रीराम के नारे लगाते हुए चल रहे थे। लोगों ने जगह-जगह फूल बरसाकर रैली का स्वागत किया।
विज्ञापन

रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से आयोजित बाइक रैली केएलडीएवी के मैदान से सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई। प्रांत प्रचार प्रमुख किसलय कुमार, विभाग कार्यवाह अनुज, डॉ. संदीप खटाना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मेन बाजार, अनाज मंडी होते हुए सिविल लाइंस, सोलानीपुरम समेत 22 बस्तियों से होते हुए रैली हाईवे स्थित आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर पहुंची। इस अवसर पर सैकड़ों रामभक्त बाइकों पर भगवा ध्वज लगाकर श्रीराम का उद्घोष करते हुए शहर में निकले। इस दौरान विभाग प्रचारक शरद कुमार ने कहा कि श्रीराम मंदिर राष्ट्र मंदिर होगा। श्रीराम मंदिर सबका है और सबके सहयोग से बनेगा। मंदिर निर्माण में हर व्यक्ति का सहयोग मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार में संपर्क के लिए जाकर उनसे धन समर्पण प्राप्त करना है। इसी के तहत जन जागरण के लिए बाइक रैली निकाली गई है।
--
ढंडेरा में निकाली गई रैली
ढंडेरा में ग्रामीणों की ओर से श्रीराम मंदिर जनजागरण रैली निकाली गई। इस दौरान ग्रामीणों ने श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान में लोगों से बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। रविवार को ग्राम ढंढेरा में महाराणा प्रताप स्कूल से रैली का शुभारंभ हुआ। रैली विभिन्न मोहल्लों से होकर गुजरी। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि रैली का उद्देश्य 15 जनवरी से पांच फरवरी तक अयोध्या की भूमि पर भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान के लिए जागरूक करना है। इसके तहत घर-घर जाकर परिवारों से संपर्क किया जाएगा। साथ ही श्रीराम के इतिहास से परिचित कराया जाएगा। रैली में सिद्धार्थ, शुभम चौहान, अनिल, शिवम, विकास पाल, अनिल शर्मा, अनुज, बिजेंद्र, हेमंत बर्थवाल और रामपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें