फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाणगंगा पर रपटा पुल की दरकार

Wed, 07 Sep 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
 लक्सर क्षेत्र के गिद्दावाली गांव में बाणगंगा पर रपटा पुल न होने से आए दिन विभिन्न गांवों के हजारों ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद पुल का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों में रोष पनप रहा है।
विज्ञापन



क्षेत्रवासियों की समस्याओं को देखते हुए लगभग एक साल पहले मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लक्सर क्षेत्र के गिद्दावाली गांव में रपटा पुल बनवाने की घोषणा की थी। लेकिन आज तक इस पर कोई कार्य नहीं हो पाई है। इससे कलसिया, डुमनपुरी, बालावाली, पोडोवाली, डेरियो सहित लगभग दो दर्जन गांवों को प्रतिदिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि गांव के पास बाणगंगा में पानी होने से बच्चों को स्कूल आने-जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मामले में एक बार फिर ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से रपटा पुल बनाने की गुहार लगाई है।

क्षेत्रवासी सतेंद्र कुमार, ब्रहमदत्त, सतीश कुमार शर्मा, अजय, मनोज कुमार, सोमपाल, राजन, प्रेमसिंह आदि का कहना है कि फिलहाल हजारों ग्रामीणों को लक्सर होकर खानपुर ब्लाक जाना पड़ता है। इससे उन्हें लगभग 27 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है, जबकि गिद्दावाली में रपटा पुल बनने से यह दूरी मात्र तीन-चार किलोमीटर रह जाएगी। बीते रोज गिद्दावाली गांव पहुंचे उक्रांद के नेता संजय सिंह ठाकुर ने ग्रामीणों की समस्या के समाधान के लिए हर संभव प्रयास का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि शीघ्र इस संबंध में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया जाएगा। साथ ही घोषणा भी याद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें