फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौनिहालों को रोटा वायरस की ड्रॉप पिलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
डायरिया से बचाव के लिए लक्सर और खानपुर के स्वास्थ्य केंद्र पर नौनिहालों को शनिवार को रोटा वायरस ड्रॉप पिलाई गई।
विज्ञापन

लक्सर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को नगर पालिका के चेयरमैन अंबरीश गर्ग, सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा, पूर्व सीएमओ डॉ. सुषमा गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर बच्चों को रोटा वायरस ड्रॉप पिलाने के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अवनी धीमान को पहली खुराक पिलाई गई। सीएचसी अधीक्षक ने कहा कि डायरिया पीड़ित शिशु का समय से इलाज न हुआ तो यह जानलेवा साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि देश में उत्तराखंड 13वां प्रदेश है, जहां स्वास्थ्य विभाग की ओर से रोटा वायरस ड्रॉप पिलाई जा रही है। इस मौके पर राहुल गर्ग, प्रभा शर्मा, सुधीर कुमार, उदल सिंह, ओपी विश्वकर्मा, नरेंद्र कुमार, अरविंद गर्ग, अनिमा शर्मा, डोली गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन

उधर, खानपुर सीएचसी प्रभारी डॉक्टर कोमल ने माड़ाबेला के विजय के बेटे छोटू को ड्रॉप पिलाकर कार्यक्रम की शुुरुआत की। इस मौके पर आलोक, कविता, सुधीर कुमार, डॉ. विजेंद्र कुमार, रजवंत कौर, पिंकी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें