फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee : नमाज में भेदभाव को लेकर मुस्लिम पक्षों में पथराव, गांव में भगदड़, तीन घायल

Thu, 06 Apr 2023 12:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रुड़की

सार

इसके बाद दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ। सूचना पर पुलिस ने मामले को लाठियां फटकार कर शांत करवाया। साथ ही घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नमाज पढ़ने को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्ष आपस में भिड़ गए और मारपीट हो गई। इसके बाद दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ। सूचना पर पुलिस ने मामले को लाठियां फटकार कर शांत करवाया। साथ ही घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सरकडी गांव में बुधवार की रात मस्जिद में नमाज पढ़ी जा रही थी। इस बीच साहिल और शाकिब पक्ष के बीच विवाद हो गया। एक पक्ष का आरोप है कि नमाज के दौरान दूसरे पक्ष ने अड़चन डाली और अभद्रता की जिसे लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई। 

सूचना मिलते ही दोनों पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और मारपीट के साथ पथराव हो गया। पथराव से गांव में भगदड़ मच गई। विवाद में एक पक्ष के शाकिब, साहिल और आमिर घायल हो गए। पुलिस ने लाठियां फटकारकर मामला शांत कराया। 
विज्ञापन


एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। दोनों पक्ष की तहरीर केस दर्ज किया जा रहा है। एक की हालत गंभीर होने के चलते हायर सेंटर रेफर किया गया है।उधर, कोतवाली प्रभारी ऐश्वय पाल ने बताया कि सात  लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें