फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदीप सिंह का वायु सेना में चयन से परिवार में खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
84 उत्तराखंड वाहिनी एनसीसी रुड़की के एक्स कैडेट प्रदीप सिंह का भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग पायलट के पद पर चयन हुआ है। इस सफलता पर वाहिनी के अधिकारियों ने प्रदीप सिंह को बधाई दी है।
विज्ञापन

वाहिनी के प्रधान सहायक गोपाल शर्मा ने बताया कि प्रदीप सिंह ने वर्ष 2017 में केएलडीएवी पीजी कॉलेज रुड़की में एनसीसी ज्वाइन की थी। वर्ष 2018 में ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप नई दिल्ली में प्रतिभाग किया। अब प्रदीप सिंह का चयन वायु सेना में हुआ है। वाहिनी के कमान अधिकारी कर्नल राजेंद्र सिंह ने प्रदीप सिंह के पिता सेवानिवृत्त सूबेदार महिपाल सिंह को शुभकामनाएं दीं। वहीं, प्रदीप ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता बिमला देवी को दिया। वाहिनी के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल विवेक कंडारी ने कहा कि प्रदीप सिंह का भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग पायलट के पद पर चयन होना वाहिनी के लिए गौरवशाली क्षण है। वाहिनी के कार्यालय अध्यक्ष (ट्रेनिंग) रवि कपूर ने बताया कि प्रदीप की प्रारंभिक शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल नंबर एक रुड़की में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें