फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रुड़की रोडवेज कर्मचारियों को दो माह से वेतन का इंतजार

Mon, 23 Nov 2026 05:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
सितंबर-अक्तूबर का वेतन अटका, नवंबर का वेतन भी अधर में
विज्ञापन


बच्चों की स्कूल फीस से लेकर घर का खर्च चलाना हुआ मुश्किल, उधार देने से भी कतरा रहे लोग
रुड़की। उत्तराखंड परिवहन निगम के रुड़की डिपो में कार्यरत कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। सितंबर और अक्तूबर का वेतन अब तक नहीं मिलने से कर्मचारियों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं, नवंबर का महीना भी बीतने की ओर है लेकिन वेतन मिलने पर स्थिति स्पष्ट नहीं है। ऐसे में रोडवेज कर्मचारियों और उनके परिवारों के सामने रोजमर्रा के खर्च पूरे करना चुनौती बन गया है।

कर्मचारियों के अनुसार, वेतन नहीं मिलने से घर का राशन, बिजली-पानी के बिल, बच्चों की स्कूल फीस और अन्य जरूरी देनदारियां प्रभावित हो रही है। आर्थिक तंगी के चलते कई कर्मचारियों को दूसरों से उधार लेकर परिवार का खर्च चलाना पड़ रहा है। हालांकि, अब परिचितों ने भी धीरे-धीरे उधार देना बंद कर दिया है। इससे कर्मचारियों की मुश्किलें और बढ़ गई है। नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर कुछ कर्मचारियों ने बताया कि त्योहारों के सीजन में भी उन्होंने पूरी मेहनत और जिम्मेदारी के साथ काम किया। विभागीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए नियमित रूप से ड्यूटी की लेकिन इसके बावजूद मेहनत की कमाई समय पर नहीं मिल रही है। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन में लगातार देरी होना गंभीर चिंता का विषय है। इससे परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
निगम कर्मचारियों का वेतन जल्द जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। संविदा कर्मचारियों का वेतन जारी कर दिया गया है। विशेष श्रेणी के कर्मचारियों का भी जल्द वेतन मिल जाएगा। परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा से भी वेतन जारी कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
प्रतीक जैन, मंडलीय प्रबंधक (संचालन)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें