फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल वैन में ठूंस-ठूंसकर भरे थे बच्चे: सात सीटर गाड़ी में मिले 18 छात्र, टीम को देखकर वाहन दौड़ाया

Tue, 06 Oct 2026 04:55 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

चेकिंग के दौरान कुछ स्कूली वैन में क्षमता से अधिक यानी सात सीटर वैन में 18 बच्चे बैठे मिले। जहां बच्चों को ठूंस-ठूंसकर बैठाया गया था।
विज्ञापन
स्कूल वैन में भरे बच्चे - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग की टीम ने मंगलवार को शहर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। आदर्श नगर, मलकपुर चुंगी, सोलानी पुल समेत विभिन्न स्थानों पर स्कूल बस, वैन और अन्य वाहनों की जांच की गई। अभियान के दौरान कई वाहन चालक यातायात नियमों की अनदेखी करते मिले।

विज्ञापन


चेकिंग के दौरान कुछ स्कूली वैन में क्षमता से अधिक यानी सात सीटर वैन में 18 बच्चे बैठे मिले। जहां बच्चों को ठूंस-ठूंसकर बैठाया गया था। बच्चों की सुरक्षा के मानकों का पालन नहीं किए जाने पर टीम ने वाहन चालकों को फटकार लगाई और कार्रवाई की। वहीं, परिवहन विभाग की टीम को चेकिंग करते देख कुछ स्कूली वाहन चालकों ने रास्ता बदलकर वाहन दौड़ा दिए।

टीम ने ऐसे वाहनों को रोकने का प्रयास किया। अभियान के दौरान बिना जरूरी दस्तावेज, क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे गए।
विज्ञापन


रुड़की में शुरू हुई अग्निवीर भर्ती: उत्साह के साथ दौड़े युवा, रोजाना एक हजार से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल
विज्ञापन


परिवहन विभाग से सहायक उप-निरीक्षक इजारुल हक ने स्कूल वाहन संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता न किया जाए। क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें