बताया जा रहा है कि घायल विशाल चौहान एक संगठन के जिला अध्यक्ष है। उनका दूसरे पक्ष के कुछ लोगों से विवाद चलने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।
रुड़की सीओ ओसियन जोशी ने बताया कि रुड़की निवासी विशाल चौहान के कंधे पर गोली लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। घटना को लेकर लगाए जा रहे आरोपों की भी पुलिस स्तर से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।