डिपो में लंबे समय से बनी चालक की कमी की समस्या को कम करने के लिए एजेंसी के माध्यम से तीन नए ड्राइवरों की नियुक्ति की गई है। इससे बसों के नियमित संचालन में सुधार की उम्मीद बढ़ी है।
डिपो के पास वर्तमान में करीब 44 बसें हैं, जिनमें 30 रोडवेज और 14 अनुबंधित बसें शामिल है। पर्याप्त चालकों के अभाव में पिछले कुछ समय से प्रतिदिन पांच से छह बसें डिपो परिसर में ही खड़ी रह जाती थी, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नए चालकों की तैनाती के बाद संचालन व्यवस्था में कुछ राहत मिली है और कई रूटों पर बसों की नियमितता बेहतर हुई है। अब चालकों की संख्या 47 हो गई है और परिचालक 93 है।