फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: कारीगर की मौत से थमी 182 साल पुरानी घड़ी की टिक-टिक, शहर की ऐतिहासिक धरोहर पर संकट

Sat, 14 Nov 2026 03:22 PM IST
Renu Saklani मनव्वर हुसैन, संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

रुड़की शहर में वक्त बताने वाली घड़ी खुद इतिहास के कई दौर की गवाह रही है, लेकिन अब इसकी सुइयां थम चुकी हैं। कभी सिंचाई कार्यशाला परिसर की पहचान रही इस ऐतिहासिक घड़ी के बंद होने से इसके रखरखाव और संरक्षण पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
182 साल पुरानी घड़ी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की शहर की ऐतिहासिक पहचान माने जाने वाले सिंचाई कार्यशाला परिसर के वॉच टावर पर लगी करीब 180 साल से अधिक पुरानी घड़ी की टिक-टिक थम गई है। घड़ी बंद होने से जहां कर्मचारियों और कार्यालय में आने वाले लोगों को समय देखने की सुविधा नहीं मिल पा रही है। वहीं ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन

 

सिंचाई कार्यशाला का पूरा परिसर अंग्रेजी हुकूमत के दौर में करीब 1843 बनाया गया था। उस समय यहां कई महत्वपूर्ण मशीनें स्थापित की गई थी। आज भी परिसर में अंग्रेजों के समय की कई मशीनें मौजूद है। इसके अलावा यहां एक गुप्त सुरंग भी बनी हुई है जिसका दूसरा छोर कहां निकलता है यह आज तक रहस्य बना हुआ है।

ये भी पढे़ं...देहरादून:  मुफ्त कोचिंग के लिए एससी-एसटी परिवारों की आय सीमा में चार गुना की बढ़ोतरी, शासनादेश हुआ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ऐतिहासिक महत्व के चलते वॉच टावर और परिसर की पहचान राष्ट्रीय धरोहर के रूप में भी होने लगी है। अधीक्षण अभियंता शिशिर गुप्ता ने बताया कि घड़ी काफी पुरानी है। इसका समय-समय पर रखरखाव कराया जाता रहा है। फिलहाल इसे ठीक करने वाले कारीगर जो सहारनपुर निवासी थे उनका निधन हो गया है। अब दूसरे कारीगर को बुलाकर घड़ी जल्द दुरुस्त कराई जाएगी। पूरे परिसर का रखरखाव विभाग की प्राथमिकता है और किसी भी ऐतिहासिक उपकरण को खराब नहीं होने दिया जाएगा।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें