फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहितपुर गांव में मकान की छत गिरी, पति-पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर। बारिश से भगवानपुर के मोहितपुर गांव में एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। इसकी चपेट में आने से दंपति घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद रुड़की लाया गया, जहां दोनों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

भगवानपुर क्षेत्र में सोमवार की रात भारी बारिश हुई। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब सात बजे मोहितपुर निवासी नसीम के मकान की छत ध्वस्त हो गई। घटना के समय नसीम और उसकी पत्नी जैतून घर के भीतर ही थे। वह मलबे की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गए। छत गिरने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर जमा हो गए।
घायलों को मलबे से बाहर निकाला गया। रुड़की के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। एसडीएम संतोष कुमार पांड़े ने बताया कि मोहितपुर गांव में एक मकान के गिरने की सूचना मिली थी। टीम को गांव में भेजा गया है। टीम मकान गिरने की वजह की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें