फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: 15 हजार रुपये का इनामी लूटेरा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II- डोईवाला में पिछले साल जुलाई में महिला की चेन लूटकर भागा था आरोपी
I
I
I
Iएसटीएफ ने 15 हजार रुपये के इनामी लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी करीब छह माह से महिला से चेन लूटने के बाद फरार चल रहा था। उसके खिलाफ हरिद्वार के कनखल में लूट के तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

I
I
I
Iएसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि डोईवाला के शिवा कॉलोनी में 25 जुलाई को एक महिला की चेन लूटी गई थी। महिला शाम के वक्त अपनी पोती को ट्यूशन से लेकर अपने घर जा रही थी। जब वह अपने घर के पास पहुंचीं तो पीछे से आए मोटरसाइकिल पर दो बदमाशों ने उनके गले से चेन झपट ली। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि, टांडा भागमल, लक्सर का रहने वाला राहुल सिंह फरार चल रहा था। उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी। उसके ऊपर 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। शुक्रवार को आरोपी राहुल सिंह को एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें