फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रोडवेज ने दो दिन में कमाए 16.50 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर यात्रियों की बढ़ी संख्या ने रोडवेज की कमाई में खासा इजाफा किया है। 27 और 28 अगस्त को रुड़की रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रोडवेज प्रबंधन को अतिरिक्त बसों का संचालन करना पड़ा। इन दो दिनों में रोडवेज की बसों ने 16.50 लाख से अधिक की आमदनी की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार और शुक्रवार को बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ उमड़ी। सबसे ज्यादा दिल्ली रूट व्यस्त रहा। यात्रियों को तकरीबन तीन घंटे तक बसों के लिए सड़कों पर खड़े होने का मजबूर रहना पड़ा। ऐसे में रक्षाबंधन के कारण दिल्ली, देहरादून, हरिद्वार समेत अन्य प्रमुख रूटों पर यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी अधिक रही।

यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 34 से अधिक बसों को विभिन्न मार्गों पर भेजा गया। लंबे समय बाद रोडवेज ने अपनी प्रतिदिन की निर्धारित आय के लक्ष्य को भी पीछे छोड़ दिया। इससे रोडवेज अधिकारियों और कर्मचारियों में उत्साह नजर आया। रोडवेज से मिली जानकारी के मुताबिक 27 अगस्त को बसों के संचालन से करीब 6.17 लाख रुपये से अधिक की आमदनी हुई।
विज्ञापन

वहीं, रक्षाबंधन के दिन 28 अगस्त को यात्रियों की संख्या और बढ़ने के कारण करीब 10.50 लाख रुपये की आय हुई। दो दिन में रोडवेज की आमदनी 16.50 रुपये से अधिक रही। रोडवेज को प्रतिदिन औसतन करीब 7 लाख 75 हजार रुपये की आमदनी का लक्ष्य पूरा करना होता है। सहायक महाप्रबंधक अमिता सैनी ने बताया कि रक्षाबंधन पर यात्रियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। मांग के अनुसार बसों का संचालन किया गया जिससे दो दिनों में रोडवेज की आय में सामान्य दिनों के मुकाबले वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें