महिला से अभद्र व्यवहार की शिकायत के बाद पुलिस ने शनिवार सुबह रोडवेज के एक एजेंसी चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। चालक को रुड़की रोडवेज बस अड्डे के पास से पुलिस अपने साथ ले गई। कुछ देर पूछताछ के बाद चालक को छोड़ दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक महिला की ओर से चालक के खिलाफ अभद्र व्यवहार की शिकायत पुलिस से की गई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच के लिए चालक को हिरासत में लिया। शनिवार सुबह चालक को बस अड्डे के आसपास से पुलिस के साथ जाते हुए देखा गया। इसके बाद रोडवेज कर्मचारियों और यात्रियों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। बता दें कि रोडवेज से जुड़े मामलों को लेकर पहले भी चर्चाएं सामने आती रही है। इसके अलावा सालों पूर्व भी रोडवेज कर्मचारियों के आपत्तिजनक वीडियो भी सोशलमीडिया पर वायरल होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।