फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रुड़की से आगरा, नैनीताल, मुरादाबाद और बरेली के लिए जल्द दौड़ेंगी रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज रुड़की डिपो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही रुड़की से आगरा, नैनीताल, मुरादाबाद और बरेली समेत अन्य नए रूटों पर बसों का संचालन शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए डिपो की ओर से मुख्यालय को 15 नई बसों की डिमांड भेजी गई है। बसें उपलब्ध होते ही यात्रियों की मांग के अनुसार नए रूटों पर सेवा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


वर्तमान में रुड़की डिपो से हल्द्वानी, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, दिल्ली, ऋषिकेश, देहरादून, पोंटा साहिब और अंबाला समेत कुछ चुनिंदा रूटों पर ही बसों का संचालन हो रहा है। लंबे समय से यात्री आगरा, नैनीताल, मुरादाबाद और बरेली के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग कर रहे हैं। बसों की कमी के चलते डिपो का बेड़ा लगातार घट रहा है।

बताया जा रहा है कि पांच बसें नीलामी के लिए प्रस्तावित हैं जबकि चार से पांच बसें कार्यशाला में खड़ी है। ऐसे में उपलब्ध बसों से ही मौजूदा रूटों पर संचालन करना चुनौती बना हुआ है। सहायक महाप्रबंधक अमिता सैनी ने बताया कि मुख्यालय को 15 नई बसों की मांग भेजी गई है। बसें मिलते ही आगरा, नैनीताल, मुरादाबाद और बरेली समेत अन्य रूटों पर यात्रियों की मांग के मुताबिक बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। इससे यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलने के साथ ही डिपो की आय में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें