फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ट्रक में घुसी रोडवेज बस, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



तीन यात्री भी हो गए घायल, शुक्रवार सुबह दस बजे नगला इमरती के पास हुआ हादसा



35 यात्रियों को लेकर हरिद्वार जा रही थी बस



एक रोडवेज बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। इससे बस में सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई। वहीं बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई और तीन यात्री घायल हो गए। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार दिलाया।



शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे सहारनपुर के छुटमलपुर डिपो की एक बस 35 यात्रियों को लेकर हरिद्वार जा रही थी। जैसे ही बस नंदा कॉलोनी के सामने नगला इमरती बाईपास के पास पहुंची तो आगे चल रहे सिलिंडर से भरे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक मार दिए। जब तक रोडवेज बस चालक कुछ समझ पाता बस ट्रक में जा घुसी। हादसे से बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। रोडवेज बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई और तीन यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सूचना सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि हादसे में बस चालक मोहकम सिंह पुत्र निगर सिंह निवासी किशनपुर, थाना गंगोह जिला सहारनपुर की मौत हो गई है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। बस में सवार अनिल, नरेंद्र पुत्र चंद सिंह निवासी टिखोलिया, ब्लाक रिखणीखाल जिला पौड़ी गढ़वाल, पंकज पुत्र अनिल निवासाी सैंदीखाल जिला पौड़ी गढ़वाल घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें