फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रोडवेज बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
युवक की मौत के बाद विलाप करते परिजन।  - फोटो : roorkee
विज्ञापन
रोडवेज बस ने हाईवे पर बाइक सवार एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान हादसे से हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक और शव को हटाकर यातायात चालू कराया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन




गंगनहर कोतवाली पुलिस के अनुसार, रानीपुर मोड़, ज्वालापुर निवासी भारत वर्मा (42) भगवानपुर स्थित एक कंपनी में नौकरी करते हैं। शुक्रवार सुबह वह भगवानपुर से कंपनी के काम से बाइक से रुड़की आ रहे थे। जैसे ही वह सालियर गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रही उत्तराखंड डिपो की एक बस ने टक्कर मार दी। बस की टक्कर से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद चालक और परिचालक मौके पर ही बस छोड़कर फरार हो गए। हादसे से हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव और बाइक को हाईवे से हटाया। साथ ही यातायात चालू कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। साथ ही हादसे की सूचना परिजनों को दी। सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। आननफानन परिजन अस्पताल पहुंचे। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें