फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कें बनीं तालाब, जरा संभलकर जनाब!

विज्ञापन
रुड़की में दोपहर से समय हुई तेज बारिश के कारण साकेत कालोनी में हुआ जलभराव। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
शहर में डेढ़ घंटे की बारिश गर्मी से राहत के साथ दिनभर का जख्म दे गई। शहर के निचले इलाकों में शामिल अंबर तालाब से लेकर पॉश कॉलोनियों तक में सड़कें तालाब बन गई। जहां-जहां सड़कों पर पानी के बीच लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। कई इलाकों में पानी लोगों के घरों तक में घुस गया। इस बारिश ने शहर के ड्रेनेज प्लान और सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी।
विज्ञापन

बरसात से ठीक पहले नगर निगम ने 60 लाख से अधिक का नाला सफाई का टेंडर जारी किया था, जिसके तहत शहर के 12 बड़े नालों की सफाई कराई जानी थी। संबंधित ठेकेदार की ओर से जेसीबी लगाकर सफाई कराई भी गई, लेकिन बृहस्पतिवार को डेढ़ घंटे की बारिश में शहर की गलियां तालाब बन गई तो लाखों का बजट पानी में मिलता दिखाई दिया। इससे एक बार फिर शहर के ड्रेनेज सिस्टम और सफाई व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है। हालांकि नगर निगम के अधिकारी अपनी मौजूदगी में दुरुस्त सफाई व्यवस्था के दावे करते रहे। बृहस्पतिवार सुबह 11:30 बजे से एक बजे तक हुई मूसलाधार बारिश सेे भीड़ भाड़ वाला अंबर तालाब का बाजार तालाब बन गया। यहां लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। यहां आसपास के कई घरों में पानी घुस गया। इसके अलावा चंद्रशेखर चौक, रामनगर, ब्लॉक कार्यालय और डायट के सामने, केशव पार्क, रामनगर लेबर चौक, राजेंद्रनगर, सुभाष नगर, कृष्णानगर, जेल के सामने, मकतूलपुरी, रामनगर की छोटी गलियां समेत तमाम जगहों पर भारी जल भराव हुआ। इस बारिश से शहर के पॉश और ऊंचाई वाले इलाके माने जाने वाली कॉलोनियों में भी पानी भर गया। यहां भी सड़कों पर भरे पानी से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग बारिश थमने के तीन घंटे बाद तक भी परेशानियों से जूझते रहे। कई जगहों पर देरशाम तक भी पानी भरा रहा।
जब नगर स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में घुसा पानी
रुड़की। नगर निगम के भवन में स्थित नगर स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय भी बरसात के पानी से अछूता नहीं रहा। दरअसल निगम के भवन की छतों से पानी कार्यालय के पीछे की तरफ लगे निकासी पाइप से बह रहा था। ज्यादा बारिश हुई तो पानी ओवरफ्लो हो गया और नगर स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय में भर गया। बाद में कर्मचारियों ने घंटों मशक्कत कर पानी को बाहर निकाला।
विज्ञापन

ह्यूम पाइप से भी नहीं निकला पानी
नगर निगम की ओर से करीब 20 दिन पूर्व चंद्रशेखर चौक पर पानी की ज्यादा निकासी के लिए पटियाला लस्सी के सामने ह्यूम पाइप लगाया था, लेकिन डेढ़ घंटे की बारिश से ह्यूम पाइप भी जवाब दे गया। वहीं दुकानों के आगे पक्के स्लैब डाले जाने के कारण भी पानी रुक रहा था। यहां पर करीब डेढ़ फीट पानी जमा हो गया था। चंद्रशेखर चौक पर जलभराव होने को नगर निगम के अधिकारी नहर का जलस्तर बढ़ना बताते रहे।

रुड़की में दोपहर से समय हुई तेज बारिश के कारण अंबर तालाब में हुए जलभराव के बीच से गुजरती स्कूली छा?- फोटो : ROORKEE

रुड़की में दोपहर से समय हुई तेज बारिश के कारण अंबर तालाब में हुए जलभराव के बीच से गुजरते लोग।- फोटो : ROORKEE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें