फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दरगाह साबिर पाक क्षेत्र की सड़कें बदहाल, लोग परेशान

Sun, 28 Dec 2025 06:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
- स्थानीय लोगों ने दरगाह प्रशासन ने जल्द मरम्मत की मांग की
विज्ञापन

पिरान कलियर। विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक क्षेत्र की सड़कों की हालत बेहद खराब हो चुकी है। सड़क के बीचोंबीच बने गहरे गड्ढों से जायरीनों और दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दरगाह क्षेत्र में आवागमन करने वाले लोगों के लिए यह गंभीर समस्या बन गई है।
विज्ञापन

दरगाह साबिर पाक में देश-विदेश से बड़ी संख्या में जायरीन जियारत के लिए पहुंचते हैं लेकिन पहाड़ी गेट बाजार और फव्वारा चौक को जाने वाली बाजार की सड़कें पूरी तरह जर्जर हैं। स्थानीय दुकानदार समद, अतीक, शाबाज, साकिर, नावेद, इरफान और रब्बानी का कहना है कि गड्ढों के कारण लोग आए दिन चोटिल हो रहे हैं। बारिश के दौरान हालात और भी खराब हो जाते हैं। इससे न केवल जायरीनों को बल्कि दुकानदारों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने दरगाह प्रबंधन से इस समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की है। उनका कहना है कि बाजारों की सड़कों की मरम्मत कराना बेहद जरूरी है ताकि सुचारु आवागमन सुनिश्चित किया जा सके। इस संबंध में तहसीलदार व दरगाह प्रबंधक विकास अवस्थी ने बताया कि जर्जर सड़कों को शीघ्र ही दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें