फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन मिला रिजवान का शव

विज्ञापन
सुल्तानपुर क्षेत्र में गंगा से मिले भोगपुर गांव निवासी युवक के शव का पंचनामा भर्ती पुलिस। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
गंगा पार खेत से वापस आते समय भोगपुर गांव निवासी एक युवक गंगा की धारा में बहकर लापता हो गया था, जिसका शव चौथे दिन रणजीतपुर जसपुर गांव के समीप गंगा में उतराता हुआ मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

भोगपुर गांव निवासी जहांगीर और उसका बेटा रिजवान (21) कुछ ग्रामीणों के साथ शनिवार को रामपुर रायघटी गांव के सामने गंगा पार खेत में गन्ना बुवाई के लिए गया था। शाम के समय गंगा के रास्ते वापस घर आते समय रिजवान गंगा की तेज धारा में बहकर लापता हो गया था। इसके बाद परिजन, ग्रामीण और पुलिस रिजवान की तलाश में जुटे थे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई थी। बुधवार करीब तीन बजे पुलिस के सर्च अभियान में रणजीतपुर जसपुर गांव के सामने गंगा में एक शव उतराता नजर आया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को गंगा से बाहर निकलवाया। भोगपुर से रिजवान के परिजनों से उसकी शिनाख्त कराई। भिक्कमपुर पुलिस चौकी प्रभारी आशीष शर्मा ने बताया कि गंगा में बहे रिजवान का शव गंगा में मिला। जिसका पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें