फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: नारा लेखन में रिया व नवाचार प्रतियोगिताओं में मानवी रहीं प्रथम

Mon, 11 May 2026 05:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर आईआईटी रुड़की में कौशिक पब्लिक स्कूल के 15 छात्रों को किया सम्मानित
विज्ञापन

पिरान कलियर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आईआईटी रुड़की के दीक्षांत सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कौशिक पब्लिक स्कूल के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान चित्रकला, नारा लेखन और नवाचार प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रतिभा दिखाने वाले 15 छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा रहे।
विज्ञापन

नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रिया, द्वितीय स्थान यविष्ठा, तृतीय स्थान सानिया और नवाचार प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मानवी सैनी, द्वितीय स्थान गुरसिमरन, तृतीय स्थान गुंजन सैनी ने हासिल किया। नवाचार विषयक भाषण प्रतियोगिता में पांच छात्रों का चयन किया गया। कार्यक्रम के तहत चयनित सभी विद्यार्थियों को आईआईटी रुड़की के दीक्षांत सभागार का भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक मुकेश कौशिक ने कहा कि कौशिक पब्लिक स्कूल का उद्देश्य छात्रों को केवल पुस्तकीय ज्ञान देना नही, बल्कि उनमें नवाचार, वैज्ञानिक सोच एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है। वहीं प्रधानाचार्य अरुण कर्णवाल ने कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रोफेसर कमल किशोर पंत ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक प्रोफेसर दुर्गेश पंत, हरिद्वार के मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी और देहरादून स्थित सीआईएमएस समूह के अध्यक्ष अधिवक्ता ललित जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें