फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पूर्व विधायक के भतीजे पर मारपीट और धमकी देने का आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
Iहरिद्वार विश्वविद्यालय और आरआईटी कॉलेज के अध्यक्ष ने कराया केसI
विज्ञापन




भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन के भतीजे और फोनिक्स कॉलेज के चेयरमैन चैरब जैन पर आरआईटी कॉलेज के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने घर पर आकर गाली गलौज करने और मारपीट का आरोप लगाया है। सत्येंद्र ने अपनी और परिवार की जानमाल का खतरा जताया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चैरब जैन और एक अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।



गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामनगर अशोक मार्ग निवासी सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह हरिद्वार विश्वविद्यालय और आईआईटी कॉलेज के अध्यक्ष हैं। बताया कि 25 अक्तूबर की सुबह करीब दस बजे चैरब जैन ने उन्हें फोन कर मिलने के लिए घर आने की बात कही। आरोप है कि कुछ देर बाद चैरब जैन उनके घर के प्रथम तल पर बने कार्यालय में पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर हाथापाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


सत्येंद्र ने बताया कि उनके ड्राइवर ने आकर बीच बचाव कराया। इसके बाद चैरब जैन अपनी कार में जाकर बैठ गए और उनके घर के वीडियो और फोटो बनाने लगे। कार में उनके साथ तीन से चार लोग और थे। आरोप लगाया कि उन्हें और परिवार को चैरब जैन और एक अन्य से जान-माल का खतरा है। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




I
I

Iसत्येंद्र गुप्ता ने मेरे नजदीकी दीपक पांडे से कहा था कि मुझे उनके पैसे देने हैं। जो कि पूरी तरह से गलत है। इस संबंध में मैंने उनके बेटे के पास बात करने के लिए कॉल की थी, लेकिन उनका बेटा घर पर नहीं था। इसके बाद मैंने सत्येंद्र गुप्ता के पास कॉल की थी। मैं उनसे बात करने उनके घर गया था। सत्येंद्र गुप्ता ने मेरे साथ अभद्रता करते हुए धक्कामुक्की का प्रयास किया। उन्होंने अपने ड्राइवर को बुलाकर मेरे साथ मारपीट कर दी और धमकी देकर घर से निकाल दिया। जो आरोप उन्होंने लगाए हैं वह पूरी तरह से गलत हैं। इस संबंध में मैंने एसएसपी को भी तहरीर दी है।- चैरब जैनI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें