फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: दुकान पर 10वीं-12वीं की फर्जी मार्कशीट बना रहा युवक गिरफ्तार, ऐसे करता था पूरा खेल

Sun, 27 Oct 2024 07:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

कुछ समय से एक युवक फर्जी मार्कशीट बना रहा है। सूचना पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस को पता चला कि कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरी में एक युवक फर्जी मार्कशीट बना रहा है।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की फर्जी मार्कशीट बनाने के आरोपी को पुलिस ने उसकी दुकान से गिरफ्तार किया है। वह दूसरों की मार्कशीट को स्कैन कर उसमें नाम और फोटो बदलकर विषयों के नंबर भी बदल रहा था। वह छह माह के भीतर 15 से अधिक मार्कशीट बना चुका था। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी में लग गई है। साथ ही फर्जी मार्क सीट बनाने वालों की भी तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि उन्हें शिकायत मिल रही थी कि कुछ समय से एक युवक फर्जी मार्कशीट बना रहा है। सूचना पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस को पता चला कि कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरी में एक युवक फर्जी मार्कशीट बना रहा है। शुक्रवार देर रात को पुलिस ने दुकान पर छापा मारा। इस दौरान वहां फर्जी मार्कशीट रखी हुई मिली।

Roorkee News: डेंगू का हॉटस्पॉट बना ठसका गांव, 20 और मरीजों में पुष्टि, 55 पहुंचा आंकड़ा
विज्ञापन


दुकान संचालक सूफियान निवासी शेखपुरी को उन्होंने हिरासत में लिया। दुकान की छानबीन की तो वहां मार्कशीट बनाने का कागज भी मिला। पूछताछ में सूफियान ने बताया कि वह 10वीं पास है और छह महीने से दुकान चला रहा है। वह अब तक 15 से अधिक फर्जी हाईस्कूल और इंटर की मार्कशीट बना चुका है। लोगों की मार्कशीट को स्कैन करने के बाद उसपर दूसरे का फोटो और नाम लगा देता था। इसके लिए वह उस व्यक्ति से मोटी रकम लेता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस अब फर्जी मार्कशीट बनाने वालों की तलाश में भी जुट गई है।
विज्ञापन


जरूरी दस्तावेज बनाने के लिए बना रहे थे फर्जी मार्कशीट
रुड़की में फर्जी मार्कशीट बनाने का यह पहला मामला सामने आया है। लोग सूफियान से फर्जी मार्कशीट बनाकर जरूरी दस्तावेजों में लगा रहे थे। कई लोग इस मार्कशीट को पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य कागजों के साथ लगा रहे थे। पुलिस को इसकी भनक लगी तो वह जांच में जुट गई थी। पुलिस अब इन फर्जी मार्कशीट को अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ लगाने वालों की चिह्नित कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें