फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोरों पर मिली प्रतिबंधित दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। क्षेत्रीय ड्रग निरीक्षक और पुलिस की खानपुर और लक्सर के सात मेडिकल स्टोरों पर छापामारी में प्रतिबंधित दवाएं बिकती मिली। कही मेडिकल स्टोर का लाइसेंस एक्सपायर हो चुका था तो कहीं स्टोर पर फार्मासिस्ट नहीं मिला। यहीं नहीं कुछ मेडिकल स्टोरों पर साफ सफाई दुरुस्त नहीं पाई गई। अनियमितताएं मिलने पर इन मेडिकल स्टोरों को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

करीब एक माह से पुलिस को क्षेत्र के कई मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाएं बेचने की शिकायत मिल रही थी। इस पर खानपुर पुलिस ने क्षेत्रीय ड्रग निरीक्षक अनिता भारती से बात कर क्षेत्र के मेडिकल स्टोरों पर छापा मारने की योजना बनाई। रविवार को डीआई अनिता भारती ने खानपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट के साथ खानपुर में दल्लावाला मोड़ पर स्थित दो मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। यहां एक स्टोर पिछले साल एक्सपायर हो चुके लाइसेंस पर चलता मिला। वहीं दवा बेचने के लिए फार्मासिस्ट भी नहीं था। स्टोर पर कुछ नशीली दवाएं भी मिली हैं। इस पर डीआई ने स्टोर तत्काल बंद करावा दिया। दूसरे मेडिकल स्टोर पर कोई अनियमितता नहीं मिली। इसके बाद टीम ने प्रह्ललादपुर के दो मेडिकल स्टोर पर भी छापा मारा। वहां दोनों स्टोर पर न तो लाइसेंस था और न ही फार्मासिस्ट दवाइयां बेच रहे थे। टीम ने इन दोनों को भी बंद करा दिया। इसके बाद टीम ने लक्सर के तीन मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। यहां पर एक मेडिकल स्टोर पर दवाइयों के बिल न दिखाए जाने पर मेडिकल स्टोर को बंद करा दिया। जबकि दो अन्य मेडिकल स्टोरों पर साफ सफाई न होने पर टीम ने नाराजगी जताई। डीआई भारती ने बताया कि कई मेडिकल स्टोरों पर अनियमितता मिली हैं। इन मेडिकल स्टोरों को मौके पर ही बंद करा दिया गया है। सभी को नोटिस देकर तीन दिन के भीतर मेडिकल स्टोर से संबंधित दस्तावेज तलब किये गये हैं। टीम में डीआई रुद्रपुर डॉ. सुधीर कुमार, सहायक भुवनचंद्र पंत के अलावा उपनिरीक्षक रुकम सिंह नेगी, उपेंद्र सिंह, जौहर सिंह, कुलदीप, संतोष कुमार, धर्मवीर, राजीव कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें