फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटे की झमाझम बारिश से गर्मी और उमस से राहत

विज्ञापन
रुड़की में शाम के समय हुई तेज बारिश के बीच से गुजरते लोग। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
शहर से लेकर देहात तक हुई करीब एक घंटे की झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली है। हालांकि इस दौरान ढंडेरा व पनियाला रोड आदि स्थानों पर जलभराव भी हुआ, लेकिन कुछ देर बाद ही पानी उतर गया। इसके साथ ही बारिश से किसानों को भी राहत मिली है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। इसके बाद शाम तक बादलों का लुकाछिपी का खेल जारी रहा। शाम करीब साढ़े चार बजे बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते भारी बारिश होने लगी। करीब एक घंटे बाद बारिश रुक गई। हालांकि देर शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। बारिश होने के कारण लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली है। क्योंकि पिछले कुछ दिनों से बारिश न होने के कारण काफी गर्मी हो रही थी। बारिश के कारण किसानों को भी राहत मिली है। बारिश होने पर अब किसानों को धान की फसलों में सिंचाई की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इसके अलावा पनियाला रोड, ढंडेरा आदि में बारिश के कारण जलभराव की समस्या भी झेलनी पड़ी। हालांकि कुछ देर बाद ही पानी उतर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें