संवाद न्यूज एजेंसी
खानपुर। शनिवार को एसआईएस इंडिया लिमिटेड की ओर से खानपुर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बेरोजगार युवाओं के लिए भर्ती शिविर लगाया गया। शिविर में कुल पांच युवाओं ने प्रतिभाग किया, जिनमें से दो का चयन किया गया।
एसआईएस इंडिया लिमिटेड के कमांडेंट संदीप कुमार ने बताया कि हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जनपद के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 12 दिसंबर से 01 जनवरी 2026 तक जनपद के विभिन्न विद्यालयों में विशेष भर्ती शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को खानपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में यह भर्ती शिविर लगाया गया। एसआईएस इंडिया लिमिटेड के भर्ती अधिकारी विजय पाल मौर्य ने बताया कि शिविर में सुरक्षा सैनिक एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती की जा रही है। उन्होंने बताया कि शिविर में भाग लेने वाले पांच युवाओं में से दो युवाओं का चयन किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के लिए एसआईएस ट्रेनिंग सेंटर देहरादून भेजा जाएगा। एक माह के प्रशिक्षण उपरांत उन्हें विभिन्न तैनाती स्थलों पर स्थायी रूप से नियुक्त किया जाएगा। भर्ती शिविर में किसी भी ब्लॉक के अभ्यर्थी किसी भी विद्यालय में आयोजित शिविर में प्रतिभाग कर सकते हैं।