फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रवि मोहन ने 16 पदक जीतकर फिर हासिल की चैंपियन ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टाफ स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित आठवीं स्टाफ स्पोर्ट्स मीट-2026 के पुरस्कार वितरण समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। रवि मोहन ने सर्वाधिक 16 पदक जीतकर चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं, 78 वर्षीय बीएस पंवार ने दौड़ में पदक जीतकर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन


शनिवार को आयोजित समारोह में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा मुख्य अतिथि और आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रोफेसर कमल किशोर पंत विशिष्ट अतिथि रहे। मंत्री ने कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य के साथ अनुशासन और सहयोग की भावना विकसित करते हैं। निदेशक ने प्रत्येक व्यक्ति से किसी न किसी खेल में भाग लेने का आह्वान किया। समारोह में खिलाड़ियों को टी-शर्ट, प्रशस्ति पत्र और पदक प्रदान किए गए।

एथलेटिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सहायक कुलसचिव लेखराज को विशेष ट्रॉफी दी गई। उन्होंने छह एथलेटिक्स पदकों सहित कुल दस पदक जीते। क्रिकेट टीमों के कप्तानों को भी शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के संरक्षक ठाकुर नरेंद्र सिंह ने की। संचालन संयोजक मानपाल शर्मा ने किया। इस दौरान क्लब पदाधिकारी, आईआईटी कर्मचारी और अनेक खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें