फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: नामी होटल में पुलिस ने मारा छापा...चल रही थी रेव पार्टी, नशे की हालत में पकड़े कई छात्र

Sun, 13 Apr 2025 01:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

शहर में बिना लाइसेंस के कई होटलों में शाम ढलते ही रेव पार्टी की जाती है। इन होटल में छात्रों को नशे का सामान परोसा जाता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने शहर के एक नामी होटल में रेव पार्टी होने की सूचना पर छापा मारा था। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र शराब पीते हुए पकड़े गए। इस दौरान एक उच्च शिक्षण संस्थान के कई छात्र भी नशे की हालत में मिले। पुलिस की ओर से होटल के लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन


शहर में बिना लाइसेंस के कई होटलों में शाम ढलते ही रेव पार्टी की जाती है। इन होटल में छात्रों को नशे का सामान परोसा जाता है। इसी क्रम में सिविल लाइंस कोतवाली के प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस कुश मिश्रा को शिकायत मिली थी कि रोडवेज बस स्टैंड के पास एक नामी होटल में शाम ढलते ही रेव पार्टी शुरू हो जाती है। रेव पार्टी में छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल होते हैं।

शुक्रवार की रात एएसपी कुश मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ मिलकर होटल में छापा मारा जिससे अफरातफरी मच गई। इस दौरान होटल में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शराब पीते पाए गए। इनमें एक उच्च शिक्षण संस्थान के छात्र भी बड़ी संख्या में नशे की हालत में मिले। इस पर एएसपी ने होटल के स्टाफ को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन


Roorkee: दवा कंपनी में लगी आग, कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान, दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई
विज्ञापन


साथ ही शराब परोसने का लाइसेंस मांगा लेकिन स्टाफ लाइसेंस नहीं दिखा पाया। एएसपी कुश मिश्रा ने बताया कि होटल के खिलाफ लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि कुछ अन्य होटलों में भी रेव पार्टी किए जाने की शिकायत मिली है। इन पर भी जल्द ही छापा मारकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें