फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन के लिए अब 15 तक जमा करा सकते हैं आधार

Mon, 06 Mar 2017 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लक्सर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आधार कार्ड 28 फरवरी तक जमा नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को खाद्य विभाग ने पंद्रह दिन का अतिरिक्त समय दिया है। इसके बाद एक अप्रैल से बिना आधार कार्ड  के राशन नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन


खाद्य विभाग ने राशन की कालाबाजारी रोकने के लिए दुकानों को आनलाइन करने का फैसला लिया है। इसके लिए एक राशनकार्ड के प्रत्येक सदस्य को 28 फरवरी तक अपने राशन डीलर के पास आधार कार्ड जमा कराने थे, लेकिन निर्धारित तिथि तक सभी के आधारकार्ड जमा नहीं हो पाए हैं। लक्सर तहसील में 58 हजार दो सौ 91 राशनकार्ड में दो लाख 49 हजार छह सौ 19 सदस्य दर्ज है। इसमें से अभी तक 52 हजार दो सौ 21 राशनकार्ड में से एक लाख 73 हजार एक सौ 53 सदस्यों के आधारकार्ड जमा हो चुके हैं। अभी छह हजार सात कार्ड के 76 हजार 466 सदस्यों ने अपने आधारकार्ड जमा नहीं कराए हैं। अब खाद्य विभाग ने पंद्रह दिन का और समय उपभोक्ताओं को दिया है। इसके बाद विवरण को आनलाइन किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार जिन उपभोक्ताओं ने आधारकार्ड जमा नहीं कराए हैं वो अब पंद्रह मार्च तक अपने आधारकार्ड जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें