फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रामपुर हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव में युवक की गला काटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दूसरे फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले में मुख्य आरोपी अस्तग उर्फ इंतजार को पुलिस ने घटना के एक दिन बाद ही दबोच लिया था।
विज्ञापन




घटना 26 अक्तूबर की है जब रामपुर गांव निवासी आस मोहम्मद को एक काॅल आई। वह घर से बाहर गया और वापस नहीं आया। अगले दिन शाम को उसका शव पेट्रोल पंप के पास गन्ने के खेत से बरामद हुआ। युवक का गला बुरी तरह रेता गया था। मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर गांव के ही अस्तग उर्फ इंतजार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने शव मिलने के अगले दिन ही अस्तग को गिरफ्तार कर लिया था।

पूछताछ में उसने कबूल किया था कि आस मोहम्मद उसकी मंगेतर का पूर्व प्रेमी था और वह उनके रिश्ते को तुड़वाना चाहता था। इसी रंजिश के कारण उसने उसकी हत्या की साजिश रची थी। आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि शव को ठिकाने लगाने में उसके भाई इशरार ने मदद की थी। पुलिस लगातार इशरार की तलाश में जुटी हुई थी और बुधवार शाम उसे भी गंगनहर कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें