फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: मौसम का बदलता मिजाज सेहत को कर रहा नासाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम का बदलता मिजाज लोगों की सेहत को प्रभावित कर रहा है। दिन और रात के तापमान में अंतर के कारण जरा सी लापरवाही पर लोग जुकाम, खांसी और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। चिकित्सक बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन




नवंबर माह का एक सप्ताह बीत गया है। सर्दी ने दस्तक दे दी है। आजकल दिन गर्म और रातें सर्द हो रहीं हैं। सुबह और शाम के समय हल्की सर्दी जबकि दोपहर के समय चटख धूप निकलने से मौसम गर्म हो रहा है। मौसम का यह बदलता मिजाज लोगों की सेहत को प्रभावित कर रहा है। रात और सुबह के समय सर्दी और दोपहर के समय गर्मी होने के कारण लोग जरा लापरवाही बरतने पर जुकाम, खांसी और बुखार की चपेट में आ रहे हैं।

अग्रवाल मेडिकल सेंटर के निदेशक डॉ. यशपाल अग्रवाल के अनुसार बदलते मौसम में खानपान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। विशेषकर छोटे बच्चों और बुजुर्ग लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। लक्सर सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सैयद रफी अहमद ने बताया कि इन दिनों जुकाम, खांसी, बुखार के रोगी ओपीडी में अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं। इस मौसम में सावधानी बरती जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये बरतें सावधानी



-ठंडे खाद्य पदार्थ आइसक्रीम आदि का सेवन करने से बचें।



-शीतल पेय पदार्थ और ठंडे पानी का सेवन न करें।



-हल्के गुनगुने पानी का सेवन करें।



-सुबह और शाम के समय हल्के गर्म वस्त्र पहनें।



-वाहन चलाते समय सिर और चेहरा खुला न रखें।



-ठंडी तासीर वाले खाद्य पदार्थ का सेवन करने से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें