रुड़की तहसील में खाद्य आपूर्ति कार्यालय में धरना प्रदर्शन करते जाट सेवा समिति के लोग।
- फोटो : ROORKEE
तीन माह चक्कर काटने के बाद भी खाद्य आपूर्ति कार्यालय में सिंचाई विभागकर्मी का राशनकार्ड ऑनलाइन नहीं किया गया। विभाग पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए लोगों ने जमकर हंगामा किया।
सिंचाई विभाग में कार्यरत एक महिला पिछले तीन माह से राशनकार्ड ऑनलाइन कराने के लिए खाद्य आपूर्ति कार्यालय के चक्कर काट रही थी। सोमवार को भी वह कार्यालय पहुंची। आरोप है कि विभागीय अफसरों ने उसे फिर टरका दिया। इसके बाद कुछ लोगों ने महिला के समर्थन में हंगामा शुरू कर दिया। वहीं, हंगामा कर रहे लोग कार्यालय के बाहर ही जमीन पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। आननफानन महिला का राशनकार्ड ऑनलाइन कराया गया। इसके बाद आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया गया। सुरेंद्र गुर्जर, हरपाल सैनी, रमेश प्रधान, बिट्टू राठी, राजकुमार, अक्षन्त, शेखर बालियान, विनोद राठी, कुलवीर, कुलदीप आदि रहे। वहीं, आपूर्ति निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि महिला उनके पास नहीं आई थी। यदि उन्हें मामले की जानकारी होती तो तत्काल काम कराया जाता है।