फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

46 इंजीनियरों को दिया जा रहा है प्रशिक्षण

विज्ञापन
रुड़की सीबीआरआई में आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला में जानकारी देते विशेषज्ञ। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
सीबीआरआई में अरुणाचल प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों के लिए बहुआपदा प्रतिरोधी निर्माण पद्धति विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इसके तहत अरुणाचल प्रदेश के 46 इंजीनियरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. सुवीर सिंह ने बहुआपदा प्रतिरोधी निर्माण पद्धतियों की डिजाइनिंग, अग्नि सुरक्षा पर अपने विचार व्यक्त किए। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्तरीपूर्वी क्षेत्र में परंपरागत निर्माण पद्धतियां, भूस्खलन, पहाड़ी क्षेत्रों के लिए नींव प्रणालियां, निर्माण में गुणवत्ता, भूस्खलन नियंत्रण के लिए उपाय आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षण कार्यकम पूरा होने के बाद सभी प्रशिक्षणार्थियों को संस्थान की विभिन्न प्रयोगशालाओं में भ्रमण कराया जाएगा। इस दौरान डॉ. आर धर्मराजू, एसके नेगी, डॉ. अजय चौरसिया डॉ. अतुल अग्रवाल, पूर्णिमा पारिदा, नदीम अहमद, डॉ. लीना चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें