फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटओवर ब्रिज पर भरा बारिश का पानी, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर बारिश का पानी भरने से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। ब्रिज से आवाजाही करने वाले यात्रियों को काफी संभल संभल कर चलना पड़ रहा है। वहीं, स्टेशन के चारों प्लेटफॉर्मों पर पर्याप्त टीन शेड की व्यवस्था नहीं है। बारिश की बौछारों से बचने के लिए यात्रियों को इधर-उधर छिपना पड़ता है।
विज्ञापन

लक्सर रेलवे स्टेशन सी ग्रेड में आता है, लेकिन रेल यात्रियों के लिए सुविधा के लिए पर्याप्त टीन शेड तक की व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा रेलवे फुटओवर ब्रिज की स्थिति भी काफी बदहाल है। ब्रिज पर बारिश का पानी जमा होने से यात्रियों को ब्रिज पार करने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। दो दिन से हो रही बारिश के चलते यात्री काफी परेशान है, यात्रियों को अपना सामान बचाना मुश्किल हो गया है। उधर, प्लेटफार्म दो पर बने रेलवे कार्यालयों के आफिस में भी पानी बारिश का पानी टपक रहा है। दैनिक यात्री राजेंद्र शर्मा, भूषण अरोड़ा, संजय कुमार, प्रमोद कुमार, राजेश शर्मा, रामकुमार ने बताया कि रेल विभाग के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे है। उधर, रेलवे के निर्माण निरीक्षक ब्रजमोहन का कहना है फुटओवर ब्रिज पर टाइल्स बिछाने के संबंध में एक प्रस्ताव बनाकार उच्चाधिाकारियों को भेज दिया गया है। अन्य समस्याओं का समाधान भी जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें