फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बारिश और तेज हवाओं से धान की फसल बिछी

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिनों तक लगातार हुई बारिश और तेज हवाओं से धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र में कई स्थानों पर खेतों में पक कर तैयार हो रही धान की फसल खेतों में गिर गई है। इससे किसानों को उत्पादन प्रभावित होने की चिंता सता रही है।
विज्ञापन


बीते सप्ताह शनिवार से आरंभ हुआ बारिश का सिलसिला सोमवार तक लगातार जारी रहा। लगातार बारिश और तेज हवाओं से कई खेतों मंे धान की फसल खेत में बिछ गई। किसान राकेश कुमार, रविंद्र कुमार, कृष्णा, बबलू ने बताया कि, इस समय धान की फसल पकने की अवस्था में है। इस समय फसल को बारिश की आवश्यकता कम है। लंबे समय तक खेतों मंे पानी रहने से कटाई में परेशानी के साथ ही दाने की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका रहती है। इससे कटाई की लागत बढ़ेगी। किसानों ने बताया कि जो धान बारिश या हवा में गिर जाता है, उसका दाना भी काला पड़ जाता है और उस फसल को चूहे भी नुकसान पहुंचाते हैं। इसका सीधा प्रभाव उत्पादन पर पड़ेगा। क्षेत्र में कई गांवों में सैंकड़ों बीघा फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, सहायक कृषि अधिकारी शेरपाल सिंह ने बताया कि बारिश से फसल को नुकसान का सर्वे कराया जाएगा। सर्वे में सही जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें