II
लखनऊ-वाराणसी के बीच इंटरलॉकिंग का हो रहा काम, 22 और 23 जनवरी को नए रूटों से लक्सर आएंगी ट्रेनें
I
I
I
Iलक्सर रेलवे स्टेशन आने वाली पांच ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। लखनऊ-वाराणसी के बीच रेलवे लाइन पर नाॅन इंटरलॉकिंग के कार्य की वजह से 22 व 23 जनवरी को ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है।
I
Iरेलवे मंडलीय मुरादाबाद सलाहकार समिति के सदस्य आफताब खान ने बताया कि लखनऊ-वाराणसी के बीच में इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है। इसके चलते कुछ ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि टाटानगर-अमृतसर एक्सप्रेस 22 जनवरी को सुबह आठ बजे वाराणसी से शाहगंज, अयोध्या कैंट जाने के बजाय वहां से प्रतापगढ़ होकर लखनऊ आएगी।
I
I
I
Iसरयू यमुना एक्सप्रेस दोपहर 2:25 पर छपरा के बाद सुरैमन नगर, बलिया, रासड़ा, इंदारा, मऊ, मोहम्मदाबाद, आजमगढ़, सराय मीर, खोरासन रोड, शाहगंज, अकबरपुर, अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट, रुदौली में रुककर लखनऊ आती है। 23 जनवरी को यह ट्रेन छपरा से सीधे गोरखपुर, बाराबंकी होते हुए लखनऊ आएगी। गंगा सतलुज एक्सप्रेस 22 व 23 जनवरी में लखनऊ से बदले रूट पर वापस जाएगी।
I
Iजम्मूतवी एक्सप्रेस 2:40 बजे वाराणसी के बाद जौनपुर, शाहगंज, मालीपुर, अकबरपुर, गोसाईगंज, अयोध्या, सोहावल, रुदौली, दरियाबाद, सफदरगंज, बाराबंकी के बाद लखनऊ आती है। 22 व 23 जनवरी में यह वाराणसी से वाया प्रतापगढ़ लखनऊ पहुंचेगी। गंगा सतलुज एक्सप्रेस सुबह 5:20 बजे वाराणसी के बाद बाबतपुर, खालिशपुर, जलालगंज, जाफराबाद, जौनपुर, मिहरावन, खेता सराय, शाहगंज, बिलावल, अकबरपुर, गोसाईगंज, बिल्हर घाट, अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट, सोहावल, रुदौली, दरियाबाद, बाराबंकी रुककर लखनऊ आती है। 22 और 23 जनवरी में वाराणसी के बाद यह ट्रेन प्रतापगढ़ होकर लखनऊ आएगी। इंटरलॉकिंग का कार्य पूरे होने के बाद सभी ट्रेनें यथावत चलना शुरू हो जाएंगी।I