फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे को लेकर रेलवे ने आठ जोड़ी ट्रेन की रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ने कोहरे को देखते हुए लक्सर से होकर गुजरने वाली आठ जोड़ी ट्रेनों को रद्द कर दिया है। ऐसे में यात्रियों को फिर से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

सर्दी बढ़ते ही कोहरे का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। ऐसे में ट्रेनों के संचालन में परेशानी होने लगी है। इसे देखते हुए रेलवे ने दो दिसंबर 2021 से 28 फरवरी 2022 तक कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। रेलवे ने ट्रेन नंबर 14230 योग नगरी ऋषिकेश से प्रयाग राज संगम जाने वाली ट्रेन को तीन दिसंबर 2021 से 28 फरवरी 2022 तक के लिए रद्द कर दिया है, जबकि ट्रेन नंबर 14229 प्रयागराज संगम से योग नगरी ऋषिकेश आने वाली ट्रेन को भी रद्द किया गया है। ट्रेन नंबर 14266 देहरादून से वाराणसी जाने वाली जनता एक्सप्रेस ट्रेन को दो दिसंबर 2021 से एक मार्च 2022 और वाराणसी से देहरादून जाने वाली 14265 ट्रेन को भी दो दिसंबर से एक मार्च तक रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा ट्रेन नंबर 15012 लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली ट्रेन दो दिसंबर से एक मार्च और ट्रेन संख्या 15011 चंडीगढ़ से लखनऊ जाने वाली ट्रेन दो दिसंबर से एक मार्च 2022 तक रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 14674 जयनगर से अमृतसर जाने वाली ट्रेन तीन दिसंबर से 24 फरवरी 2022 तक बंद रहेगी। ट्रेन नंबर 14673 अमृतसर से जयनगर जाने वाली पांच दिसंबर से एक मार्च 2022 तक बंद रहेगी। ट्रेन नंबर 14616 अमृतसर से लालकुआं जाने वाली लालकुआं एक्सप्रेस चार दिसंबर से 26 फरवरी और ट्रेन नंबर 14650 लालकुआं से अमृतसर जाने वाली पांच दिसंबर से 27 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 13307 धनबाद से फिरोजपुर जाने वाली और ट्रेन नंबर 3308 फिरोजपुर से धनबाद जाने वाली हर शनिवार को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 12369 हावड़ा से देहरादून जाने वाली कुंभ एक्सप्रेस मंगलवार और बृहस्पतिवार को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 12370 देहरादून से हावड़ा जाने वाली बुधवार और शुक्रवार को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 18103 टाटानगर से अमृतसर जाने वाली ट्रेन को 30 नवंबर से एक मार्च 2022 तक रद्द कर दिया गया है। ट्रेन नंबर 18104 अमृतसर से टाटानगर जाने वाली एक दिसंबर से दो मार्च 2022 तक रद्द रहेगी। रिजर्वेशन सुपरवाइजर कौशल कुमार ने बताया कि कोहरे के कारण जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है। उन्हें यात्रियों को सूचना के लिए बोर्ड पर चस्पा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें