फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी निकलने के बाद रेलवे लाइन टूटी

विज्ञापन
रुड़की पाड़ली रेलवे फाटक पर टूटी पटरी को ठीक करते कर्मचारी। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
रुड़की रेलवे स्टेशन के पास रेलवे फाटक पर शुक्रवार को मालगाड़ी निकलने के बाद अप लाइन की रेलवे लाइन चटक गई। टोकनमैन ने टूटी हुई पटरी को देखकर सतर्कता दिखाई और अधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर रेल अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेलवे लाइन पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक एसके वर्मा ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे पाड़ली गांव से टोकनमैन रियासत ड्यूटी के लिए रेलवे स्टेशन पर आ रहे थे। जब वह रेलवे फाटक पाड़ली गुर्जर पर पहुंचे तो देखा कि रेलवे लाइन टूटी पड़ी है। इसके बाद उन्होंने आनन-फानन में रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर स्टेशन मास्टर सुशील कुमार को बताया कि पाड़ली रेलवे फाटक के पास लाइन नंबर चार की अप लाइन टूटी पड़ी है। सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर ने लाइन टूटने की सूचना कंट्रोल मुरादाबाद को दी। सूचना पाकर रेलवे पथ निरीक्षक पंकज कुमार स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेलवे लाइन को बदला गया। करीब 11 बजे रेलवे लाइन को ठीक किया जा सका। इसके बाद अप लाइन में कॉसन लगाकर ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। स्टेशन अधीक्षक एसके वर्मा ने बताया कि टोकनमैन द्वारा टूटी रेलवे लाइन को अगर नहीं देखा जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि लाइन मरम्मत के समय कुछ ट्रेनें पहले से ही रद्द चल रही थीं, इसलिए ट्रेनों के आवागमन पर विशेष प्रभाव नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें