फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेदखल करने पर परिजनों पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। परिवार से बेदखल करने पर युवक ने परिजनों पर जानलेवा हमला कर दिया। यही नहीं उसने परिजनों को पीटकर लहूलुहान कर दिया। आरोप है कि युवक अब परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। परिजनों ने युवक से जान का खतरा जताते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित भंगेड़ी निवासी युवक के परिजनों ने उसके गलत प्रवृत्ति में पड़ने पर जमीन जायदाद से बेदखल कर दिया था। आरोप है कि तभी से युवक जमीन में हिस्सा मांग रहा है। ऐसा न करने पर उनके साथ गालीगलौज करता आ रहा था। आरोप है कि बृहस्पतिवार रात वह घर पहुंचा और जमीन में हिस्सा मांगने लगा। परिजनों ने उसे घर से जाने को कहा तो वह गालीगलौज पर उतर आया। आरोप है कि युवक ने परिजनों पर डंडे से हमला बोल दिया और पीटना शुरू कर दिया। बीचबचाव कराने आई परिवार की महिलाओं के साथ भी मारपीट की। शोर मचाने पर लोगों को आते देख युवक जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। शुक्रवार को परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। साथ ही अपनी जानमाल का खतरा जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें