फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कलियर में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे

विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी त्योहारों और कलियर मेले के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने डेयरी इकाइयों, मिठाई की दुकानों व किराना प्रतिष्ठानों की जांच की गई।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने विभिन्न खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता मानकों और खाद्य सुरक्षा नियमों के अनुपालन का जायजा लिया। अभियान के तहत तीन विधिक नमूने संग्रहित किए गए जिनमें एक दही, एक रसगुल्ला और एक मीट मसाला का नमूना शामिल है। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कपिल देव ने बताया कि त्योहारों और मेले के दौरान खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने के कारण मिलावट व गुणवत्ता संबंधी अनियमितताओं की आशंका रहती है। इसे देखते हुए विभाग लगातार निरीक्षण अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा कि प्रयोगशाला रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि किसी नमूने में मानकों के विपरीत गुणवत्ता पाई जाती है तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें