फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: खेत में छापा मारकर तीन किलो मांस पकड़ा, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने एक खेत में छापा मारकर बड़ी मात्रा में पशु मांस बरामद किया है। वहीं कटान कर रहे आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने चारों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




भगवानपुर थाना पुलिस को मंगलवार की रात सूचना मिली थी कि कुछ लोग खेलपुर गांव के पास एक खेत में संरक्षित पशु का कटान कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश की। इस दौरान कटान कर रहे आरोपियों को पुलिस के आने की भनक लग गई और वह मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने खेत से तीन किलो मांस, कटान के उपकरण समेत अन्य सामान बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि मुफीद, फरीद, इंतजार और सुक्कड़ निवासी खेलपुर, भगवानपुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही चारों आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही चारों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें