फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: संरक्षित पशु कटान की सूचना पर छापा, मृत पशु बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ी संघीपुर गांव में संरक्षित पशु के कटान की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस के आने की भनक लगने पर यहां मौजूद आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने मौके से संरक्षित पशु का शव, धारदार हथियार और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन




बुधवार शाम को गोवंश संरक्षण स्क्वाॅड में तैनात उपनिरीक्षक शरद सिंह को लक्सर कोतवाली के गढ़ी संघीपुर गांव के जंगल में संरक्षित पशु के कटान की सूचना मिली थी। उन्होंने कोतवाली पुलिस को भी इससे अवगत कराया। इसके बाद पुलिस की संयुक्त टीम ने बताए गए स्थान पर छापा मारा लेकिन आरोपी मौके से भाग निकले।



मौके से संरक्षित पशु का शव और धारदार हथियार के साथ ही एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। पुलिस ने शव को भूमि में दबा दिया। उपनिरीक्षक शरद सिंह की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें