फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली पेंट बेचे जाने की सूचना पर दुकानों पर छापे

Fri, 30 Sep 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
 नकली पेंट बेचे जाने की सूचना पर एक कंपनी के अधिकारी ने पुलिस टीम के साथ दुकानों पर छापे मारे। छापे के दौरान पुहाना स्थित एक दुकान पर नकली पेंट के डिब्बे मिले हैं। पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में ले लिया है। साथ ही नकली पेंट के डिब्बे भी जब्त कर लिए हैं। 
विज्ञापन


त्योहारी सीजन शुरू हो जाने से लोग अपने घरों की रंगाई पुताई में जुट गए हैं जिससे पेंट आदि की डिमांड बढ़ गई है। इसे देखते हुए नकली पेंट का धंधा करने वाले लोग भी सक्रिय हो गए हैं। कुछ दुकानदारों द्वारा नकली पेंट बेचे जाने की सूचना पर शुक्रवार को एशियन पेंट के जरनल मैनेजर राजीव सक्सेना ने पुलिस टीम को साथ लेकर रुड़की में दो दुकानों पर छापे मारे। इसके अलावा पुहाना स्थित एक पेंट की दुकान पर भी छापा मारा गया।

पुहाना में एक दुकान से नकली पेंट के 14 डिब्बे बरामद हुए हैं। दुकानदार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। साथ ही बरामद किए गए नकली पेंट के डिब्बे भी जब्त कर लिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें