फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्र पर खरीदे तीन हजार क्विंटल गेहूं

विज्ञापन
खानपुर क्षेत्र के प्रहलादपुर गांव में उपमंडी स्थल का निरीक्षण करते एसडीएम। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को लक्सर एसडीम ने गोवर्धनपुर के उप मंडी स्थल का औचक निरीक्षण परिसर में व्यापारियों के खरीदे गए गेहूं की जानकारी ली। उन्होंने मंडी सचिव को सोशल डिस्टेंस, मास्क, सैनिटाइजर का इस्तेमाल कराने और मंडी परिसर में किसानों के लिए छायादार वृक्ष लगाने के निर्देश दिए। अभी तक केंद्र पर तीन हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लक्सर एसडीएम पूरण सिंह राणा ने प्रह्ललादपुर के पास स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति के उपमंडी स्थल का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान लक्सर एसडीएम ने मंडी सचिव लवकेश गिरी से मंडी परिसर में खरीदे गए गेहूं की जानकारी ली। मंडी सचिव लवकेश गिरी ने बताया कि फिलहाल मंडी परिसर में नौ व्यापारी गेहूं की खरीदारी कर रहे हैं। जो मंडी परिसर में बनाए गए खरीद केंद्रों पर 1925 रुपए प्रति क्विंटल भाव गेहूं खरीदे जा रहे हैं। अब तक तकरीबन तीन हजार क्विंटल गेहूं की खरीद कर ली है। इसके बाद एसडीएम ने मंडी सचिव को खरीदारी के दौरान सोशल डिस्टेंस, मास्क, सैनिटाइजर इस्तेमाल करने के निर्देश भी दिए। इसके बाद लक्सर एसडीएम ने मंडी परिसर का स्थलीय निरीक्षण भी किया। एसडीएम ने मंडी सचिव को मंडी परिसर में किसानों के लिए छायादार वृक्ष बरगद और पीपल के पेड़ लगाने के निर्देश दिये हैं। इस दौरान वरिष्ठ सहायक कन्हैया लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें