फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुहाना में ट्रक से कुचलकर फैक्ट्रीकर्मी की मौत

Tue, 19 Jan 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर। सहारनपुर-रुड़की हाईवे पर देर रात एक ट्रक ने फैक्ट्री कर्मचारी को कुचल दिया। कर्मी की मौके पर मौत हो जाने पर जुटी भीड़ देखकर आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा कर लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से दरभंगा, बिहार के उज्जान निवासी मदन मोहन झा पुहाना की एक फैक्ट्री में काम करता था। भाई और इसके साथियों ने भगवानपुर में किराये पर एक कमरा लिया हुआ है। रात की ड्यूटी करने के लिए मदन मोहन फैक्ट्री जा रहा था। कुछ दूर पहले राजमार्ग पर बेकाबू ट्रक ने उसे कुचल दिया। लहूलुहान हालत में उसने मौके पर दम तोड़ दिया। इसी बीच ड्राइवर अपना ट्रक छोड़कर भाग निकला। सूचना पर भगवानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाते हुए ट्रक कब्जे में लिया। मदन मोहन के भाई इंद्र कुमार झा ने भगवानपुर थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। ट्रक नंबर के आधार पर ड्राइवर की तलाश की जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें