फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकाल के तीन साल पूरे होने होंगे जन कल्याण कार्यक्रम : भसीन

विज्ञापन
विज्ञापन
Iमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के वर्तमान कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे होने पर प्रदेश में 22 से 30 मार्च तक जन कल्याण के विभिन्न कार्यक्रम होंगे। यह जानकारी रुड़की के एक होटल में आयोजित पत्रकारवार्ता में राज्य सरकार में दायित्वधारी डॉ. देवेंद्र भसीन ने दी।
विज्ञापन

I
Iउन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ये तीन वर्ष ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण हैं। 22 मार्च को मुख्यमंत्री अल्मोड़ा में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। 23 मार्च को सेवा दिवस मनाया जाएगा। इस दिन देहरादून में आयोजित एक विशाल कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे। इसे जनता ब्लॉक स्तर पर लाइव देख व सुन सकेगी। इस अवसर विकास पुस्तिका का विमोचन किया जाएगा और स्वास्थ्य शिविर व बहुउद्देशीय शिविर भी लगाए जाएंगे।
I
I30 मार्च तक प्रदेश के सभी ब्लॉकों में विभिन्न सेवा शिविर आयोजित होंगे। इनमें अधिकारी लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे। प्रेसवार्ता में राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, जिला महामंत्री अरविंद गौतम, प्रवीण संधू, पूर्व राज्य मंत्री डाॅ. रामपाल, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, राजेश सैनी, मनोज मुंडलाना, आदेश सैनी, विकास प्रजापति, दीपक पांडे, संदीप पंवार, धर्मवीर शर्मा आदि उपस्थित रहे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें