फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: वेतन वृद्धि की घोषणा नहीं होने पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्थापना दिवस पर वेतन वृद्धि की घोषणा नहीं होने से नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही कार्य बहिष्कार और कार्यालयों में तालाबंदी की चेतावनी दी।
विज्ञापन


ब्लॉक अध्यक्ष अंजू शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से राज्य स्थापना दिवस पर वेतन वृद्धि की घोषणा का आश्वासन दिया गया था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इससे प्रदेशभर की कार्यकर्ताओं में रोष है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से वेतन बढ़ाने की मांग की जा रही है लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही है। अब आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सुषमा प्रजापति, अनुराधा कश्यप, नमिता शर्मा, छवि बंसल, अनीता शर्मा, शर्मिला शर्मा, संध्या, पूनम त्यागी और रीना वालिया आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें