फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसीम रिजवी के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
सुल्तानपुर स्थित अली चौक पर शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी के खिलाफ नारेबाजी करते म? - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
कुरान शरीफ की 26 आयतों को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने वाले उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी के खिलाफ मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रदर्शन हंगामा किया। साथ ही वसीम रिजवी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए उनका पुतला दहन किया।
विज्ञापन

रविवार को अली चौक पर समाजसेवी परवेज अहमद सलमानी के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के दर्जनों लोग एकत्रित हुए और हाथों में नारे लिखी तख्ती लेकर वसीम रिजवी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शोएब, सुफियान, सलमान, दिलशाद, इरफान, शहजाद, रहीस, लियाकत, शाकिर अली, नौशाद आदि का कहना था कि वसीम रिजवी ने पवित्र कुरान शरीफ के 26 आयतों को हटाने के लिए जो याचिका दायर की है, वह निंदनीय है। वसीम रिजवी का यह कृत्य माफी योग्य नहीं है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। जब तक वसीम रिजवी को सजा नहीं मिलेगी, लोग एकजुट होकर आंदोलन करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें